• Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने दो दिनों में 10 ट्रैक्टर और 5 हाईवा वाहन जप्त किए। ग्राम अछोटा, मुड़पार, अमेठी, कलारतराई, दोनर, सौंगा और रूद्री क्षेत्र में जांच के दौरान बिना वैध अनुमति रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

विवरण : धमतरी जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार सघन कार्रवाई कर रहा है। 6 अक्टूबर को ग्राम अछोटा, मुड़पार, अमेठी, कलारतराई एवं दोनर में 6 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जप्त किया गया। 7 अक्टूबर को अमेठी, सौंगा एवं रूद्री क्षेत्र में 4 ट्रैक्टर और 4 हाईवा वाहन जब्त हुए।

जप्त वाहनों को कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में रखा गया है। खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शासन की प्राथमिकता है और अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। रेत घाटों, प्रमुख परिवहन मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply