अमृत टुडे, कोनी बिलासपुर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोनी, बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट एवं नवीन सिम्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
विवरण : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इन संस्थानों के तैयार होने से लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम होगी। निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे।




