• Sun. Oct 11th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

धमतरी के एक होटल में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विवाह का प्रलोभन देकर युवती को प्रताड़ित किया गया था। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विवरण : धमतरी के एक होटल के कमरे में 25 सितंबर को 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू ने युवती को प्रेम संबंध और विवाह का प्रलोभन देकर विश्वास में रखा था।

विवाह से इनकार करने एवं प्रताड़ना के बाद युवती ने यह कदम उठाया। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से वह न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply