Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
The Mother’s Integral Education School & Daycare एवं सदावर्ती शिक्षा सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गरबा सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोक कला से जोड़ना तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में हमारे Guest of Honour लक्ष्मी नारायण लाहोटी एवं डॉ. कविता कुंभज तथा राहु, ललिता सोना, अनपूर्णा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, Jury के रूप में दिव्या मिश्रा एवं कविता सिंह उपस्थित रहीं। VIP अतिथियों में जयश्री गवई, महिमा साहू, भानु सिंह, दिवाकर पांडा एवं लीना पांडा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल कुमुदिनी ठाकुर, डायरेक्टर तपस्विनी सदावर्ती एवं सरोज सदावर्ती की विशेष भूमिका और प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम की सबसे खास और गर्व की बात रही महिला सशक्तिकरण की एक नई पहल। सदावर्ती शिक्षा सेवा फाउंडेशन ने सेवा भाव एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से लक्ष्मी रजक एवं सुनीता देवांगन के लिए एक नए बिजनेस सेटअप का शुभारंभ किया।
फाउंडेशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को सहयोग देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी क्षमताओं को एक नई पहचान दिलाना भी है। फाउंडेशन की ओर से उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हमारा विश्वास है कि जब महिलाएँ आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है।
अंत में, हम अपने सभी अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और उपस्थिति से यह आयोजन यादगार बना। हमारा संकल्प है—संस्कृति का संरक्षण, शिक्षा का प्रसार, महिला सशक्तिकरण और सेवा के माध्यम से समाज का विकास।





