Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
नवरात्रि के दूसरे दिन महापौर मीनल चौबे ने रायपुर के प्राचीन महामाया मंदिर पहुंचमार्ग की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवरात्रि के सभी नौ दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाने और बाजार को सफेद मार्किंग के भीतर सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। यातायात बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विवरण : रायपुर में नवरात्रि के दूसरे दिन महापौर मीनल चौबे ने प्राचीन महामाया मंदिर पहुंचमार्ग की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवरात्रि के सभी नौ दिनों तक मंदिर परिसर एवं पहुंचमार्ग में विशेष सफाई अभियान चलाकर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शन हेतु आने वाले हजारों भक्तों को स्वच्छ वातावरण मिले।
शीतला मंदिर से महामाया मंदिर तक लगने वाले बाजार की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। सफेद मार्किंग के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को समझाइश दी गई। यातायात बाधित होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।




