• Mon. Oct 12th, 2026

आठ माह की निरंतर मुहिम से बदली गदही तालाब की तस्वीर, ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने मेगा श्रमदान से पेश की जनभागीदारी की मिसाल…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा गदही तालाब में लगातार आठ माह से चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान से तालाब की तस्वीर बदल गई है। मेगा श्रमदान में पदाधिकारियों, सदस्यों और नागरिकों ने सफाई की। बच्चों के खेल उपकरण, स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

विवरण : रायपुर के गदही तालाब में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आठ माह से चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान के तहत मेगा श्रमदान संपन्न हुआ। अभियान में तालाब परिसर एवं पचरी की सफाई की गई, कचरा, प्लास्टिक और झाड़ियां हटाई गईं। हनुमान मंदिर के आसपास विशेष सफाई की गई।

बंद स्ट्रीट लाइटें चालू कराई गईं, नए बिजली खंभे लगाए गए और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। बच्चों के लिए झूले, स्लाइड और अन्य खेल उपकरण लगाए गए। लगभग एक हजार जनजागरण पंपलेट वितरित कर नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

You Missed