• Mon. Oct 12th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित श्री मां बंजारी शक्ति पीठ ट्रस्ट में विधायक अनुज शर्मा ने 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच शेड का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह शेड ग्रामीण समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला सशक्त केंद्र बनेगा।

विवरण : धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित श्री मां बंजारी शक्ति पीठ ट्रस्ट में नवरात्रि के प्रथम दिन विधायक अनुज शर्मा ने 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। अनुज शर्मा ने कहा कि यह शेड केवल निर्माण नहीं, बल्कि रामलीला, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षित मंच बनेगा। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता से पूरा किया गया है।

Leave a Reply

You Missed