Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर 101 फीट ऊंचे दशानन रावण का दहन और भव्य आतिशबाजी होगी। लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विवरण: राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 101 फीट ऊंचे दशानन रावण का दहन और भव्य आतिशबाजी होगी। लगभग 5 लाख लोगों के उत्सव में पहुंचने की संभावना है। इस आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि विशाल भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, यातायात, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की व्यापक तैयारी की जा रही है। दशानन रावण के दहन और आतिशबाजी के दौरान अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विधायक ने नागरिकों से परिवार सहित उत्सव में शामिल होने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




