अमृत टुडे , कबीरधाम छत्तीसगढ़
कबीरधाम जिले के बोड़ला में प्रशासनिक सुविधाओं एवं उच्च शिक्षा के विस्तार को गति देते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 60 लाख रुपए के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर 40 लाख रुपए के अन्य विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कॉलेज में स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट एवं एआई सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की गई।

विवरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला में एसडीएम कार्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से सभा कक्ष सह सामुदायिक शौचालय तथा स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया।
उन्होंने बाउंड्रीवॉल, बालिका शौचालय, मंगल भवन एवं सीसी रोड निर्माण सहित 40 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की। विद्यार्थियों को एआई, डिजिटल तकनीक एवं नवाचार से जोड़ने की पहल करते हुए कहा कि तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करें। विधानसभा क्षेत्र के 85 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने की योजना प्रगति पर है।




