Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने वोट चोरी, सीएम हेल्पलाइन, भर्ती परीक्षाओं और धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार दो लाख लोगों की समस्याओं के समाधान का दावा कर रही है, लेकिन जनता परेशान है।
विवरण: दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने वोट चोरी, सीएम हेल्पलाइन, भर्ती परीक्षाओं और धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। बैज ने कहा कि 12 तारीख को सुप्रीम कोर्ट मार्च में विभिन्न राज्यों से लाखों लोग शामिल हुए, जबकि छत्तीसगढ़ से 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 1 तारीख को दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ी रैली होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी लोग शामिल होंगे।
सीएम हेल्पलाइन पर सवाल उठाते हुए बैज ने कहा, “समस्या तो खुद सीएम साय हैं।” एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर बैज ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होने से युवाओं में आक्रोश है। सरकार यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा कराने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरकार पर निशाना साधते हुए बैज ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।



