Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पर्यटन मिशन की घोषणा की है। इसके तहत पांच साल में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 60 से 70 पर्यटन स्थलों को चिन्हांकित किया गया है, जहां पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विस्तृत विवरण: छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पर्यटन मिशन की घोषणा की है। इसके तहत पांच साल में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन मिशन के तहत प्रदेश के 60 से 70 पर्यटन स्थलों को चिन्हांकित किया गया है, जहां पर्यटकों के लिए शौचालय, कैंटीन और ठहरने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और अब इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में करीब 8 हजार कमरे उपलब्ध हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 12 हजार करने की पहल की गई है। इसमें निजी क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा और पर्यटन मिशन के तहत सब्सिडी देने का प्रावधान रहेगा। चंदखुरी में स्थापित राममूर्ति की जगह नई मूर्ति की स्थापना को लेकर मंत्री ने कहा कि पानी अधिक होने के कारण उस समय मूर्ति को हटाना संभव नहीं था। अब पानी कम हो गया है और करीब 15 दिनों के भीतर राममूर्ति को दोबारा स्थापित किया जाएगा।



