• Thu. Oct 15th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

दिव्य दरबार में पूरे भारतवर्ष से लोग पहुंचेंगे और कम से कम 40 से 50 हजार की संख्या में भक्तजनों की उपस्थिति रहने वाली है। यह दरबार पूर्णतः निःशुल्क होगा। मां बगलामुखी यज्ञ की विभूति, सिद्ध रुद्राक्ष और मां काली का सिद्ध कवच वितरित किया जाएगा।

विवरण: दिव्य दरबार में पूरे भारतवर्ष से लोग पहुंचेंगे और कम से कम 40 से 50 हजार की संख्या में भक्तजनों की उपस्थिति रहने वाली है। यह दरबार पूर्णतः निःशुल्क होगा। किसी भी चीज के लिए एक रुपया भी देने की आवश्यकता नहीं है। इसमें मां बगलामुखी यज्ञ की विभूति दी जाएगी, जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

साथ में सिद्ध रुद्राक्ष और मां काली का सिद्ध कवच भी वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने के लिए लगने वाला टोकन भी पूर्णतः निःशुल्क है। बिना टोकन के पर्चा नहीं लगेगा और दी जाने वाली सामग्री भी प्राप्त नहीं हो पाएगी। टोकन सिस्टम से व्यवस्था बनी रहेगी और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी। दरबार का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। दरबार में भक्तों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और कार्यक्रम 5 दिवस तक चलेगा।

Leave a Reply