Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट में 14 से 19 अक्टूबर तक रात 8 बजे से रंगीलो रास गरबा का भव्य आयोजन होगा। आयोजन में केवल पारंपरिक गरबा गीत बजाए जाएंगे और पारंपरिक पोशाक में ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। आयोजन समिति के संस्थापक नीलेश मुंद्रा ने बताया कि यह रायपुर का सबसे भव्य गरबा कार्यक्रम होगा।
विवरण: राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट में 14 से 19 अक्टूबर तक रात 8 बजे से रंगीलो रास गरबा का भव्य आयोजन होगा। आयोजन समिति के संस्थापक नीलेश मुंद्रा ने बताया कि रायपुरवासियों की सुविधा और बढ़ते उत्साह को देखते हुए इस बार आयोजन जैनम मानस भवन में किया जा रहा है, जहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा और विशाल लॉन में नवरात्रि गरबा का आनंद लिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंच पर प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।
गढ़कलेवा कॉर्नर में चीला, फरा, भजिया, खुरमी और अनरसा जैसे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन में केवल पारंपरिक गरबा गीत बजाए जाएंगे और बॉलीवुड गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी। वेन्यू में केवल पारंपरिक पोशाक में ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। पारिवारिक माहौल बनाए रखने के लिए कपल्स और ग्रुप एंट्री को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि अकेले लड़कों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रवेश द्वार पर सभी के लिए टिकट अनिवार्य रहेगा। विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में लाखों के उपहार दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, महिला बाउंसर्स, डॉक्टरों की मेडिकल टीम और एम्बुलेंस मौके पर तैनात रहेगी। प्रेसवार्ता में नीलेश मुंद्रा, कपिल दोषी, मारुति काबरा, सीए अमित राठी, राजीव मुंद्रा, आर्य दुबे, राम वाधवानी, अनुव्रत खाटोर, अमर धिंगानी, शरद सारडा, विकास आहूजा और राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।




