Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी और एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को साड़ी, गमछा, साबुन तथा खाद्य सामग्री भेंट की। अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि सेवा ही नारायण सेवा है, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता दी।

विवरण : सेवा संकल्प अभियान के तहत 14 अक्टूबर को श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच सेवा भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर बुजुर्गों को साड़ी, गमछा, साबुन तथा खाद्य सामग्री भेंट की गई।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा ही नारायण सेवा है। इस कार्यक्रम में सचिव पूनम मेश्राम, अधिवक्ता गायत्री साहू, लापेश्वरी लतेशवारी, चौहान, दमयंती वर्मा, सिंधु चौहान, रेखा, अंजलि, सोनम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह एवं संवेदना के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।




