• Sun. Nov 1st, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक किया नमन…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महान शिल्पकार थे। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के आदर्श सभी को हमेशा प्रेरणा देंगे।

विवरण : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त और अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और देश की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र की एकता और समृद्धि के लिए योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply