Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों पर विचार साझा किए। जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विवरण : शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में भारतीय संविधान दिवस के पावन अवसर पर विशेष समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों पर विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संविधान दिवस के अवसर पर कहा गया कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान के प्रति सम्मान, उसकी मूल भावना की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



