• Wed. Feb 4th, 2026

BIG BREAKING NEWS | सीएएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Byamrittoday.in

Jan 4, 2024
Spread the love

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव- कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित इलाके कुदुर स्थित सीएएफ कैम्प में गुरुवार सुबह एक जवान के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते स्वयं के सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदुर कैम्प में पदस्थ सीएएफ पांचवी वाहिनी ‘एफ’ कंपनी के जवान वीरेंद्र चित्ता ने गुरुवार की सुबह अपनी ही सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही कैम्प में मौजूद अन्य जवानों ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन कर जवान के पेट मे लगी गोली को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि गोली लगने से उक्त जवान का अत्यधिक खून भी बहा है। ऐसे में जवान के शरीरी में खून जरूरत को देखते हुए डीएसपी सतीश भार्गव रक्तदान कर रहे हैं।

Leave a Reply