• Wed. Aug 5th, 2026

केशकाल | सौरभ उपाध्याय होंगे केशकाल के नए थाना प्रभारी, आनंद सोनी ने सौंपा प्रभार

Byamrittoday.in

Jan 11, 2024
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल के नए थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने पदभार ग्रहण किया है। निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद सोनी ने गुरुवार को उन्हें प्रभार सौंपा है।

बता दें कि कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने पिछले दिनों पुलिस विभाग में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षकों का फेरबदल किया है। जिसमें केशकाल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद सोनी को अनंतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनंतपुर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को केशकाल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को उ.नि. आनंद सोनी ने निरी. सौरभ उपाध्याय को प्रभार सौंपा है।

Leave a Reply

You Missed