• Wed. May 6th, 2026

केशकाल| गोबरहीन में विधायक नीलकंठ ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, सपरिवार पूजा कर क्षेत्र के लिए की सुख समृद्धि की कामना

Byamrittoday.in

Jan 14, 2024
Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- मकर संक्रांति के अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सुप्रसिद्ध शिवधाम गोबरहीन में रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन करवाया था। जिसमें विधायक स्वयं सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। साथ ही विधिवत पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि आज मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गोबरहीन में हमने सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों के लिए खिचड़ी प्रसादी का भी आयोजन करवाया था। इसी क्रम में आगामी 22 जनवरी को  पूरा देश राममय होने वाला है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर का बड़े ही धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। यह भारत भूमि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से घर घर मे दीपोत्सव मनाने की अपील की है।

Leave a Reply