• Wed. Jul 29th, 2026

Cg Big News | सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 175
Spread the love

CG Big News | CRPF 150 battalion soldier shot himself, died

सुकमा। सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने खुद को अपने साथी की सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के परिजनों को इसकी सुचना दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 150 बटालियन में मृतक जवान दोरनापाल बीते कई महीनों से कैम्प में ही ड्यूटी पर था, कल यानी मंगलवार को जवान ने अचानक अपने साथी जवान के बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने तत्काल घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैम्प में तैनात अन्य जवानों ने बताया कि मृतक जवान मानसिक काफी तनाव में था, किसी से ज्यादा बात चीत नही कर रहा था। जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, डॉक्टर्स पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे।

 

Leave a Reply