• Tue. Mar 24th, 2026

Cg Breaking | ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u570973745/domains/amrittoday.in/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 170
Spread the love

CG Breaking | Heavy collision between trailer and pickup, 4 dead

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, बताया जा यहां तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिडंत हो गई,इस भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है,वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे है,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना बीजापुर के नैमेड थाना इलाके की बताई जा रही है,जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप सवार लोग मेले से वापस लौट रहे थे,उसी दौरान मुसालुर से फुलगट्टा की तरफ जाने के निकली पिकअप और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई।इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है, वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply