• Sat. May 9th, 2026

BIG BREAKING NEWS | प्रेमिका के चरित्र पर शक़ करता था प्रेमी, दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Byamrittoday.in

Feb 10, 2024
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारावंडी में एक दिन दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के चरित्र पर शक़ करने वाले सिरफिरे आशिक़ ने शुक्रवार शाम प्रेमिका को अपने गांव बुलाया, जहां उसने गला घोंट कर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी। परिणामस्वरूप चंद घण्टों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

You Missed