Breaking
Chhattisgarh
Exclusive
News
Raipur
www.amrittoday.in
अभी-अभी
आज की ताजा खबर
छत्तीसगढ़ न्यूज़
रायपुर
रायपुर, 18 फरवरी 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है।
साय ने कहा कि गोखले ने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चारित्रिक दृढ़ता और आत्मिक विकास पर बल दिया। देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।
