• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

सिक्ख समाज के प्रतिष्ठित और सम्मानित सदस्य, सदैव व्यापारी वर्ग की समस्याओं में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करने वाले, सरल और सहज स्वभाव वाले, जैसे कि मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले सरदार जसप्रीत सिंह सलूजा को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा पर हम दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं।

आपकी योग्यता और अनुभव निश्चित रूप से इस महत्वपूर्ण भूमिका में चेंबर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता और समुदाय के प्रति आपके समर्पण से सभी व्यापारी वर्ग के सदस्यों को लाभ मिलेगा।

आपके कार्यकाल के दौरान व्यापारिक समुदाय के विभिन्न मुद्दों सही दिशा में कार्य करने की आशा करते हैं।छत्तीसगढ़ सिख संगठन की ओर से, संगठन के समर्पित और सक्रिय जिला अध्यक्ष मोनू सलूजा ने विशेष रूप से सभी सदस्यों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है।

उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य अपने प्रयासों में आगे बढ़ते रहेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होंगे।

source ; monu saluja

Leave a Reply