• Fri. Jun 26th, 2026

एनडीपीएस एक्ट के तहत तोरवा पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Spread the love

20 मार्च 2024 | पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 के आगे बुधवारी बाजार जाने का रास्ता में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना तोरवा स्टाफ की टीम सूचनास्थल पहुंचकर आरपीएफ की टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घसीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा बताया जिसके कब्जे से 12.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,34,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, पूछताछ जारी है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , आरपीएफ निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरीक्षक एक यह बंदे सहायक उपनिरीक्षक एस बी द्विवेदी सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर , प्रधान आरक्षक रमेश पटेल आरक्षक नीरज ,आलोक ,पुरुषोत्तम भारद्वाज, आरपीएफ बिलासपुर आरक्षक यशपाल टंडन प्रमोद चौहान उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घसीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा |

Leave a Reply

You Missed