• Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

रायपुर , 03 अप्रेल 2024

भारतीय जनता पार्टी ने चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अनर्गल बयान बाजी को लेकर मोर्चा खोल दिया है बुधवार को भाजपा नेता चरणदास महंत के निवास का घेराव करने पहुंचे रायपुर के भगत सिंह चौक से रैली कि शक्ल में पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया वे भी सभी कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास तक गए जहां

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की निकृष्ठ टिप्पणी उनके निचले स्तर का प्रमाण है आपके राजनीतिक विरोधाभास के दीगर वे भारत के प्रधानमंत्री भी हैं ऐसे में उनके खिलाफ राजनीतिक प्रचार करने के लिए आप स्वतंत्र हैं परंतु इस तरह की गलत बयानबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है, ‘मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें।

‘ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’ इस विषय को लेकर जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मान बिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हैं , जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ । इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं।

हम कहते हैं कि ‘मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारो।’ शर्मा ने कहा कि आज यह शब्द जन-जन के मन में है। यह जन आंदोलन का स्वरूप है। चरणदास महंत को इस वक्तव्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में ऐसी बातें कहना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने लोगों को हिंसा करने के लिए प्रेरित किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन भी है। शर्मा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चरणदास महंत पर उनके इस वक्तव्य के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

You Missed