• Wed. Feb 4th, 2026

मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, पान सामाग्री, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले सांई (ठाकुर) पान सेंटर को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद

Spread the love

बिलासपुर , 04 अप्रेल 2024 | पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा देर रात तक खुले रहने वाले पान, सिगरेट के दुकानों को बंद कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।

जिसके परिपालन में मैग्नेटो माल चौक स्थित साई पान सेंटर को पुलिस के द्वारा रात्रि 11.00 बजे तक पान सेंटर बंद करने का नोटिस दिया गया था परंतु उक्त पान सेंटर संचालक द्वारा रात्रि 12.00 बजे के बाद भी पान सेंटर चालू करके रखने से वहां पर लोगों एवं वाहनों का जमावडा हो रहा था जिससे यातायात की भी समस्या हो रही थी

This image has an empty alt attribute; its file name is image_editor_output_image-398065953-17121649396771733825700619413404.jpg

जिस हेतु उक्त पान सेंटर को सील बंद करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त को प्रतिवेदन भेजा गया था जिसके तारतम्य में आज दिनांक 04.04.24 को नगर निगम जोन क्रमांक – 4 दल के द्वारा थाना तारबाहर पुलिस बल के साथ सांई (ठाकुर) पान सेंटर को सील बंद की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply