• Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

बिलासपुर , 04 अप्रेल 2024 | तोरवा पुलिस एवं आर पी एफ की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
थाना तोरवा की अवैध नशे पर कार्यवाही जारी
नाम आरोपी संजू गोंड उर्फ काजिम शाह पिता छोटेलाल गोंड उम्र 20 साल पता करगी रोड गढ्ढापारा थाना कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि

सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना तोरवा स्टाफ की टीम सूचनास्थल पहुंचकर आरपीएफ की टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संजू गोंड उर्फ काजिम शाह पिता छोटेलाल गोंड उम्र 20 साल पता करगी रोड गढ्ढापारा थाना कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 24,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, पूछताछ जारी है

This image has an empty alt attribute; its file name is image_editor_output_image-398065953-17121649396771733825700619413404.jpg

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , आरपीएफ निरीक्षक भास्कर सोनी उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा ,सहायक उपनिरीक्षक टी आर कुर्रे सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर , आरक्षक उज्ज्वल किशोर , लक्ष्मी कश्यप अशोक चंद्राकर गुना लाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply