• Wed. May 6th, 2026

नगर निगम मुख्यालय में मोबाइल और बाइक का आरोपित चोर पकड़ाया…….

Spread the love

नगर निगम मुख्यालय में मोबाइल और बाइक का आरोपित चोर पकड़ाया

कानूनी कार्यवाही करने कोतवाली थाने तुरंत भेजा गया

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में रोज शिकायत मिल रही थी कि नीचे पार्किंग से गाड़ियां चोरी हो रही हैँ . कभी साइकिल चोरी हो रही है और सामने जो बच्चे महंत कॉलेज में पढ़ने आते हैं,

अपने एग्जाम के दौरान अपने मोबाइल को गाड़ियों में रखकर जाते हैं, उनके मोबाइल लगातार चोरी की शिकायत मिलने पर डाटा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे से विगत कुछ दिनों से सतत निगरानी की जा रही थी. आज अचानक कमरे में मोबाइल चोरी होने की घटना को देखा गया और तत्काल नीचे जाकर आरोपित चोर को पकड़ लिया गया. आरोपित चोर के पास से कुछ नशीली दवाइयाँ, बाइक और स्कूटर की तकरीबन 20 से 25 चाबियां और तीन मोबाइल मिले हैँ. उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपित चोर को तुरंत कोतवाली थाने में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कानूनी कार्यवाही करने हेतु भेज दिया गया है .

Leave a Reply