• Thu. Aug 13th, 2026

जोन 8 जोन कमिश्नर ने शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करवाने के दिये निर्देश…

Spread the love

रायपुर, 12 अप्रेल 2024

रायपुरा में कुम्भकार समाज, पाल समाज के 3 भिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन सामुदायिक भवनों के पूर्व स्वीकृति अनुसार पूर्व से जारी निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर जोन 8 जोन कमिश्नर ने शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करवाने के दिये निर्देश |

रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर जोन कमिश्नरगणों, कार्यपालन अभियंताओं द्वारा समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैँ.

आज रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन नम्बर 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने नगर पालिक निगम जोन 8 के तहत माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा क्षेत्र में नगर निगम जोन नम्बर 8 के लोक कर्म विभाग द्वारा तीन विभिन्न स्थानों पर पूर्व स्वीकृति अनुसार पूर्व से जारी पाल समाज सामुदायिक भवन के 50 लाख एवं 25 लाख की लागत से और कुम्भकार समाज सामुदायिक भवन के 50 लाख की स्वीकृति अनुसार किये जा रहे

निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता अंकिता जनार्दन सहित अनुबंधित ठेकेदार की उपस्थिति में कर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुम्भकार समाज एवं पाल समाज के तीन भिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन सामुदायिक भवनों को सतत स्थल मॉनिटरिंग करते हुए प्लास्टर, टाइल्स, पेंटिंग, फिनिशिंग से सम्बंधित शेष कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ.

Leave a Reply

You Missed