• Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

रायपुर , 22 अप्रैल 2024 । रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में उत्तर विधानसभा के अंतर्गत अशोक रतन, सिंधी पंचायत सिंधु भवन खम्हारडीह, व्ही.आई.पी क्लब, मारुती साॅलिटेयर
में जनसंपर्क एवं जनसंवाद माध्यम से भेट मुलाकात कर उनसे 07 मई को कमल छाप का बटन दबाकर बृजमोहन अग्रवाल विजयी बनाने के लिए आग्रह किया।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार “गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी” को आगे बढ़ाने, उनको आत्म निर्भर बनाने, उन्हें आत्म सम्मान दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

आगे विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भाजपा के विकास से कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास को मूल मंत्र बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कई कारगर कदम उठाए हैं जैसे हर गरीब परिवार के सर में छत हो इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत नल जल योजना के तहत हर घर जल की व्यवस्था महिलाओं के सम्मान में उज्ज्वला गैस, शौचालय एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारी योजनाएं लागू किए हैं ऐसे ही कई सारी योजनाएं राज्य के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व क्रियान्वित हो रहे हैं ।

Leave a Reply