• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर 23 अप्रैल 2024

अब कुल 38 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 में निर्वाचन हेतु दिनांक 12.04.2024 से 19.04.2024 तक प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत कुल 44 विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था ।

जिसमे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दलों से 03 अभ्यर्थी, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 अभ्यर्थी एवं 25 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 से नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत विधिमान्य कुल 44 अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 2024 में विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित अभ्यर्थी/अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। नाम निर्देशित अभ्यर्थता वापस लेने के पश्चात कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर होंगे। जिनके नाम क्रमशःजलेबी कुमारी महानंद, साने बाग, सेमसन जॉन, पिलाराम बंजारे, विक्रम अडवाणी, दिनेश ध्रुव ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। ग़ौरतलब है नामांकन के बाद आज अभ्यर्थिता वापसी का आख़िरी तारीख़ सुनिश्चित था।

Leave a Reply

You Missed