• Tue. Sep 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर, 24 अप्रैल 2024

मतदाता जागरूकता के लिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए दो वीडियो सांग शुभारंभ

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार, रोहनचंद ठाकुर और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतदाता जागरूकता के दो वीडियो सांग का शुभारंभ किया। शत-प्रतिशत मतदान पर आधारित गाने की रचना गौरेला-पेड्रा-मारवाही जिले की मीनाक्षी केसरवानी ने की है। साथ ही गाने का वीडियो भी तैयार किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक कुमार व ठाकुर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सिंह ने केसरवानी को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल भेंट कर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि केसरवानी द्वारा पूर्व में भी मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए एक वीडियो साग बनाया गया है। जिसकी धुन शहर के चौक-चौराहों में भी सुनाई देती है। इस शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed