• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर, 4 मई 2024

थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रूपये को आरोपी से किया गया जप्त।
आपरेशन प्रहार के तहत थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही ।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. अजय कुमार यादव पिता विदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पोंड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, छ ग.

संक्षिप्त विवरण- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा मति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम पोंड़ी में तालाब के पास अजय कुमार यादव नाम के व्यक्ति को अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करते हुये पकड़ा गया।

आरोपी के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/- को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, आर. नंदकुमार यादव, संजय यादव विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply