• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

रायपुर, 5 मई 2024

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है


इसी तारतम्य में दिनांक 05.05.2024 को थाना आमानाका थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत पाण्डेय ढाबा टाटीबंध चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा हुआ है जो शराब को सफेद रंग के कपडे के थैला मे रखा हुआ है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी राजू वर्मा प‍िता कल्याण स‍िंह वर्मा उम्र 28 साल साक‍िन कोटा मोती नगर थाना सरस्वती नगर रायपुर छ0ग0 के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 30 पौवा देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी राजू वर्मा प‍िता कल्याण स‍िंह वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नीले रंग के बैग में 30 पौवा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक पौवा मे 180 Ml शराब भरी हुई सीलबंद कुल 5.400 बल्क लीटर किमती 3300/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- राजू वर्मा प‍िता कल्याण स‍िंह वर्मा उम्र 28 साल साक‍िन कोटा मोती नगर थाना सरस्वती नगर रायपुर

Leave a Reply

You Missed