• Mon. Sep 28th, 2026
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार

अंक – 1

(जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है।)

सुबह मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में गति रहेगी। कार्य स्थान पर जाते समय रास्ते में विवाद हो सकता है। खुद पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें। साथियों से सहयोग मिल सकता है। दोपहर में आय अच्छी बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने के आसार हैं।

शुभ अंक – 5, शुभ रंग – आसमानी

शाम को हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां :  मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, रतन टाटा, अनुष्का शर्मा, रेखा, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।

अंक – 2

(जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है।)

सुबह अज्ञात भय रहेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। चक्कर आने की समस्याएं हो सकती हैं। ऋण संबंधी मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। दोपहर में आराम मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शाम को संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापार में मन के अनुसार कार्य हो जाएगा।

शुभ अंक – 6, शुभ रंग – सफेद

श्री राम का दर्शन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ और राजकुमार हीरानी।

अंक – 3

(जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है।)

मन प्रसन्न रहेगा और कार्य समय पर संपन्न होंगे। सुबह से व्यस्तता बढ़ेगी। आय में भी सुधार रहेगा। कार्यस्थान पर जाते समय वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। शीघ्रता करने से नुकसान हो सकता है। दोपहर में टैक्स की समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार और नौकरी में दृढ़ता बनी रहेगी।

शुभ अंक – 7, शुभ रंग – पीला

शिव जी को पीले फूल चढ़ाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां :  रोहित शर्मा, प्रियंका गांधी, रजनीकांत, युवराज सिंह, वॉरेन बफे, करीना कपूर, टॉम क्रूज।

अंक – 4

(जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है।)

बिना वजह परेशानी आ सकती है। भयभीत न हों, उसका सामना करें। कार्यस्थान पर दोपहर का समय व्यस्तता में व्यतीत होगा। शाम में कार्य की अधिकता होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। नौकरी स्थान पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शाम को थोड़ा श्रम करना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 8, शुभ रंग – हरा

श्रीकृष्ण नाम का उच्चारण करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : अमित शाह, बराक ओबामा, ऋषि कपूर, किशोर कुमार, श्रीदेवी, तब्बू, कैलाश विजयवर्गीय।

अंक – 5

(जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है।)

सुबह आलस बना रहेगा। कार्य की चिंता रहेगी, लेकिन कार्य के लिए लापरवाही न करें। नियमित कार्यों में भी विलंब होगा। दोपहर में स्वयं को बेहतर ढंग़ से प्रकट करना होगा। सजगता रहेगी और प्रशंसा भी होगी। शाम को कार्य में तेजी बनी रहेगी। सक्रियता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव के विपरीत आचरण हो सकता है।

शुभ अंक – 9, शुभ रंग – लाल

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, स्मृति ईरानी, डोनाल्ड ट्रम्प, रोहित शेट्टी, अभिषेक बच्चन और काजोल।

अंक – 6

(जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ है।)

विरोधी सक्रिय रहेंगे। खुद पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। इससे कार्य बिगड़ सकता है। दोपहर में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, सफलता मिलने में संदेह रहेगा। साथी आपके कार्य से रुष्ट हो सकते हैं। आय के मामले भी कमजोर रहेंगे। शाम को मन उदास हो सकता है।

शुभ अंक – 1, शुभ रंग – कत्थई

दुर्गा जी को घी का दीपक लगाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : आमिर खान. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्ज़ा, ए आर रहमान, माधुरी दीक्षित, राकेश रोशन, अनिल कपूर, जह्नावी कपूर।

 अंक – 7

(जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है।)

सुबह मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति रुचि रहेगी, सहयोग प्राप्ति के साथ आय में भी सुधार होगा। किसी नए कार्य के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दोपहर का समय व्यस्तता में व्यतीत होगा। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। विवादों का अंत होगा और न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ अंक – 2, शुभ रंग – नीला

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : महेंद्र सिंह धोनी, सैफ अली खान, शाहिद कपूर, एकता कपूर, करन जौहर, इरफान खान, अरविंद केजरीवाल, कैटरीना।

अंक – 8

(जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है।)

कार्य के प्रति उमंग रहेगी। नई योजनाओं में मन उलझा रहेगा। निकट के लोगों से सावधान रहें, धोखा मिल सकता है। सहयोग करने वाले पीछे हट सकते हैं। प्रेम प्रकट करने जा रहे है तो अभी रुकना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है। लक्ष्य के लिए चिंता रहेगी और नए कार्य की खोज रहेगी।

शुभ अंक – 3, शुभ रंग – गुलाबी

निर्धन को यथाशक्ति धन का दान करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, शिल्पा शेट्‌टी, रितेश देशमुख, आशा भोसले, गौरी खान और जॉन अब्राहम।

अंक – 9

(जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है।)

बेकार कार्यों में समय की बर्बादी होगी और व्यय से तनाव हो सकता है। विवाद होने की संभावना बनी हुई है। दोपहर में आराम की प्राप्ति होगी। कार्य में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर सहयोग की प्राप्ति होगी। नए व्यापारिक सौदे प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।

शुभ अंक – 4, शुभ रंग – बैंगनी

विष्णु जी का दर्शन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : सलमान खान, सोनिया गांधी, अक्षय कुमार, खली,फरहान अख्तर, सोनम कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सुरेश रैना, प्रियंका चोपड़ा।

10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 23 अप्रैल 2024, 23अंक – 5, 24, 25, 27, 28, 30, 31, Aries, Breaking, Breaking news, District, Exclusive, Gemini, international, News, Regional, Social Media, Today breaking news, अंक भविष्यफल, अंक – 1, अंक – 2, अंक – 3, अंक – 4, अंक – 5, अंक – 6, अंक – 7, अंक – 8, अंक – 9, अनुसार, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, चंद्र राशि, जन्म, धार्मिक, निर्णय, न्यूज, शुभ अंक, शुभ रंग

Breaking, Breaking news, District, Exclusive, international, News, Regional, Social Media, Today breaking news, अंक भविष्यफल, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, धार्मिक, न्यूज#फेसबुक न्यूज, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 23 अप्रैल 2024, 23अंक – 5, 24, 25, 27, 28, 30, 31, Aries, Breaking, Breaking news, District, Exclusive, Gemini, international, News, Regional, Social Media, Today breaking news, अंक भविष्यफल, अंक – 1, अंक – 2, अंक – 3, अंक – 4, अंक – 5, अंक – 6, अंक – 7, अंक – 8, अंक – 9, अनुसार, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कर्क, चंद्र राशि, छत्तीसगढ़ न्यूज़, जन्म, धार्मिक, निर्णय, न्यूज, राजधानी न्यूज़, राज्य न्यूज़, रायपुर न्यूज़, वृश्चिक, शुभ अंक

Leave a Reply

You Missed