• Sat. May 9th, 2026
Spread the love


रायपुर, 17 मई 2024 | आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम जोन 3 जोन कमिष्नर प्रिती सिंह के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेष नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक अब्दुल नफीस की उपस्थिति में जनषिकायत प्राप्त होने पर शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के शंकर नगर में हाउसिंग बोर्ड काम्पलेक्स का स्थल निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान सी एण्ड डी वेस्ट से संबंधित जनषिकायत सही मिली । इस पर जोन कमिष्नर के निर्देष पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हाउसिंग बोर्ड काम्पलेक्स शंकरनगर के सामने सी एण्ड डी वेस्ट डालने पर संबंधित ठेकेदार एवीवाय इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 10000 रू. का जुर्माना संबंधित ठेकेदार को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए किया गया एवं प्राप्त जनषिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया ।

Leave a Reply

You Missed