• Tue. Sep 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर, 18 मई 2024। राजधानी रायपुर के उत्तर विधायक व ओड़िशा चुनाव सह प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ बरगढ़ लोकसभा के बंदबहाल में रोड शो कर क्षेत्र को भगवामय कर दिया। रोड शो के पश्चात पंचगांव में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की पटनायक सरकार को दहाड़ लगाते हुए कहा कि पटनायक एक काम बता दे जो उन्होंने ओड़िशा की संस्कृति और सभ्यता के लिए किया हो, अखिर वो किस मुंह से जनता के बीच जा रहे है अब जनता समझ चुकी है, भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही है वो ओड़िशा की के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ये लड़ रही हैं, आपके राज्य से लगे हुए छत्तीसगढ़ राज्य को देखिए पिछले 15 बर्षों में भाजपा ने एक नया कीर्तिमान रचा है, और अभी कुछ ही महीनों के अंदर ही हमने मोदी के गांरटी के आधे से ज्यादा काम पूरे कर दिए है। मैं आप सभी से अपील करता हू की आप सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करे।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले ओडिशा को 25 सालों से पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने लूटने का काम किया है। घमंड में चूर जोड़ी ने राज्य की भोली भाली जनता के साथ धोखा दिया है। केंद्र सरकार की जनता की हितकारी नीतियों को लागू नहीं किया। जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम ओडिशा में गरीबी और बेरोजगारी के कारण यहां की युवा शक्ति पलायन कर गई है।


मिश्रा ने कहा कि, भाजपा सरकार आने पर ओडिशा को एक बार फिर से इसका पुराना वैभव लौटाया जाएगा साथ ही युवा, किसान, गरीब और महिलाओं के हितों में काम किया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed