चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। जिससे मन में सुकून रहेगा। वाहन आदि खरीदने की योजना है तो तुरंत अमल करें।
निगेटिव– ये समय समझदारी और सूझबूझ से व्यतीत करने का है। बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम लें, इससे परिस्थितियां जल्दी ही संभल जाएंगी।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में लापरवाही न करें। मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
लव– परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या शुरू हो सकती है। सावधानी बरतें, आयुर्वेदिक इलाज लेना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 6


टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
मन के विरुद्ध होने वाली बातों के खिलाफ आवाज उठाना आपके लिए संभव नहीं है। इसलिए जितना हो सके उतना समझदारी से काम करें। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते हैं, फिलहाल उनके साथ समझौता करें। आगे चलकर इन बातों में सही निर्णय लेना आपके लिए संभव हो सकता है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा।
करियर : काम संबंधी निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, लेकिन मन में निर्माण हो रही चिंता की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 2

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव– किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर वार्तालाप होगा और भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कोई रुका हुआ काम निपटाने के लिए समय उत्तम है।
निगेटिव– व्यर्थ की बातों में समय नष्ट न करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से की आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकती हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फायदा होगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क न लें, अन्यथा किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिशियल मीटिंग में सावधानी रखें।
लव– वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी होगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया
भाग्यशाली अंक– 2

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
मन के विरुद्ध होने वाली बातों के खिलाफ आवाज उठाना आपके लिए संभव नहीं है। इसलिए जितना हो सके उतना समझदारी से काम करें। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते हैं, फिलहाल उनके साथ समझौता करें। आगे चलकर इन बातों में सही निर्णय लेना आपके लिए संभव हो सकता है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा।
करियर : काम संबंधी निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, लेकिन मन में निर्माण हो रही चिंता की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 2
विज्ञापन


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव– वर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपका रुझान रहेगा, इससे अद्भुत शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।
निगेटिव– पारिवारिक और व्यक्तिगत शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नुकसान होने की आशंका है। सावधान रहें, पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
व्यवसाय– व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाह न बनें। रुकी पेमेंट निकलवाने की कोशिश करें, नहीं तो फंस सकती है। मशीनरी जैसे कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कोई उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।
लव– जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। साथ में मिल-जुलकर बैठना और वार्तालाप करना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य– कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। जिसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 7

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
लोगों से मिल रही सलाह को किस हद तक अपनाना है, ये ठीक से समझने की जरूरत है। फिलहाल आप केवल अपने फायदे के बारे में विचार करेंगे। जो बातें तुरंत फायदा दिला रही हैं, वह आगे चलकर नुकसान का कारण हो सकती हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ के संबंध न बिगड़े, इस बात पर ध्यान देना होगा।
करियर : करियर संबंधी निर्णय गलत साबित होंगे। आपको हर बात की गहराई से जानकारी प्राप्त करके ही आगे बढ़ना होगा।
लव : रिलेशनशिप की वजह से बेचैनी रहेगी। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1
विज्ञापन


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आपकी उचित कार्य शैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी और मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी की उम्मीद है। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे।
निगेटिव– दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमियों की वजह से नजदीकी संबंधी से कोई कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी जरूरी है।
व्यवसाय– व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्य क्षेत्र में और अधिक विकास देगा। गैर कानूनी कार्य से दूर रहें।
लव– दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता और पाचन प्रणाली पर हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 5
विज्ञापन


टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी किसी समस्या के बारे में चर्चा करने से कुछ लोगों के साथ संबंध फिर से सुधारते नजर आएंगे। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर करनी होगी। रिश्तों को और मजबूत बनाना आपके लिए और अन्य लोगों के लिए संभव हो सकता है। परिस्थिति को नकारात्मक तरीके से न देखें। आगे चलकर अनेक बातों में बदलाव आएगा।
करियर : काम की वजह से पैसा और प्रसिद्धि आसानी से प्राप्त हो सकती है। काम पर ध्यान देते रहें।
लव : रिलेशनशिप में सुधार नजर आएगा। पार्टनर से कमिटमेंट भी मिल सकता है।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। अपेक्षा के अनुसार सेहत में सुधार आएगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3
विज्ञापन


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव– तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से काम को बड़ी आसानी से संभाल लेंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को कार्यान्वित करें।
निगेटिव– कभी-कभी मन में कुछ डांवाडोल जैसी स्थिति रह सकती है। आप दूसरों के साथ अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस वजह से कुछ गलत लोग आपको फंसाने की भी कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।
व्यवसाय– वित्तीय मामलों में समय उन्नति दायक है। आज व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित कर लेंगे। इस समय व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें।
लव– घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य– बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस समय खानपान और दिनचर्या संबंधी गतिविधियों को संतुलित रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग– आसमानी
भाग्यशाली रंग– 8

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
आध्यात्मिक बातों की वजह से अकेलापन दूर होगा और लोगों के साथ फिर से जुड़ना आपके लिए संभव हो सकता है। काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देना होगा। वक्त के साथ खुद में क्या बदलाव करना है, ये बात समझने की जरूरत है। आपको प्राप्त हो रही सूचनाओं पर ध्यान जरूर दें। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
करियर : काम संबंधी नाराजगी दूर करने के लिए किसी व्यक्ति की सहायता मिल सकती है।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहने के बाद भी अन्य लोगों के कारण नकारात्मकता बढ़ने की संभावना है।
हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 7
विज्ञापन


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी सूझबूझ से कोई पारिवारिक मसला हल हो जाएगा। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिल जाएगा।
निगेटिव– शेयर्स, सट्टा आदि संबंधी कार्यों से दूर रहें। साथ ही गैर कानूनी काम से दूर रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय– अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक विस्तृत करें। कंसल्टेंसी और पब्लिक डीलिंग से संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। कुछ नई बिजनेस पार्टियां भी बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
लव– घर के सदस्य का एक-दूसरे के लिए समर्पण और प्रेम घर में खुशहाली और सुखमय वातावरण बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकिया आएंगी।
स्वास्थ्य– बढ़ती गर्मी की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 6

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
वक्त का सही इस्तेमाल न करने से काम संबंधित तनाव रहेगा। आपका द्वारा हर एक प्रयत्न सफल होगा। नकारात्मकता से बचना होगा। परिवार के लोगों की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दूसरों के विचारों को समझने की कोशिश करते रहें, लेकिन अंतिम निर्णय आपका ही होना चाहिए।
करियर : परिवार के किसी व्यक्ति से मिली मदद की वजह से विद्यार्थियों के लिए सही निर्णय लेना संभव हो सकता है।
लव : एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझकर खुद में क्या बदलाव करना है, ये बात स्पष्ट होगी।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 8


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव– प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और किसी विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों और मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे। जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
निगेटिव– युवा वर्ग अपने लक्ष्य के लिए सचेत रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। वरिष्ठ अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर लेनदेन संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो उस पर पुनः विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय– व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इसलिए पूरी मेहनत के साथ प्रयासरत रहें, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी योग्यता की वजह से कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है।
लव– घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा नष्ट न करें।
स्वास्थ्य– मौसमी बीमारियों से संबंधित परेशानी रहेगी, लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखने से आप स्वस्थ भी रहेंगे।
भाग्यशाली रंग– जामुनी
भाग्यशाली अंक– 3

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
अपनी प्रगति की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के सामने न करें। परिवार से संबंधित कोई बड़ी समस्या दूर होती हुई नजर आ रही है। पैसों से जुड़ी हर एक बात में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता है। पुरानी गलतियों को मानकर बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह के लोगों की नाराजगी आप पर बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 6


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव– हालांकि ये समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, लेकिन आप अपनी बेहतर कार्य क्षमता से समाधान भी निकाल लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है।
निगेटिव– दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह सोच-समझ लें। कोई अशुभ सूचना मिलने से अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय– व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ अनुकूल रहेगा, हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते समस्या हल हो जाएगी। ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक से आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
लव– पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य– गैस बढ़ाने वाली चीजों का सेवन न करें। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 3

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
जितना अधिक आप अपनी बातों पर ध्यान देकर खुद को देखने का नजरिया बदलेंगे, उतनी आसानी से दूसरों का व्यवहार भी आपके लिए बदलता नजर आएगा। सीमित विचारों के कारण आपको तकलीफ हो सकती है। इसी बात में बदलाव करने के लिए थैरेपिस्ट या किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना होगा।
करियर : काम की जगह अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलने के बाद भी बढ़ती कंपटीशन की वजह से तनाव हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप को महत्व देना होगा।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 5
विज्ञापन



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल हैं। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य हो सकता है। परिवारजनों या मित्रों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई रुका काम हो सकता है।
निगेटिव– समय अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। आपकी जिद से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इस समय किसी भी आवाजाही को स्थगित ही रखें तो उचित होगा।
व्यवसाय– युवाओं को व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट मिलने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। किसी नए कार्य को शुरू करने से संबंधित सूचना मिलेगी। जो आपके लिए भाग्य दायक सिद्ध होगी। अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव– किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके विवाहित जीवन में कलह हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य– ज्यादा गुस्सा करने और तनाव से बचें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी हारमोंस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन, योगा आदि को रेगुलर करते रहें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 6

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
अभी तक जो बातें आपके खिलाफ हुई हैं, उनमें बदलाव आएगा और नुकसान को दूर करने का मौका भी मिल सकता है। इस कारण आर्थिक पक्ष मजबूत बनता हुआ नजर आएगा। बड़ी खरीदारी संबंधी योजना बनाएंगे। घर की सजावट में बदलाव करने से मन को प्रसन्नता मिल सकती है।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित निर्णय लेने के लिए सही मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहे विवाद से खुद को दूर रखें।
हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव– समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास काम हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
निगेटिव– अवांछित लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं। नए ऑर्डर की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
लव– कामकाज में चल रही परेशानियों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूर लें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 6

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है, लेकिन अभी भी मन में डर होने से आप हर एक बात को धीमी गति से ही आगे बढ़ाना पसंद करेंगे। जब तक आप मानसिक रूप से तैयार महसूस नहीं करते हैं, तब तक नई जिम्मेदारी स्वीकार न करें। अगले कुछ महीनों में यात्रा संबंधी अनेक अवसर आपको प्राप्त होंगे।
करियर : अपेक्षा से कई गुना ज्यादा पैसा खर्च होने से काम संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन काम का विस्तार सही तरीके से होगा।
लव : पार्टनर का साथ मिलने से कठिन निर्णय को अमल में लाना संभव होगा।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 9

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें, लेकिन कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें और हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
निगेटिव– मुश्किल आने पर घबराएं नहीं और अपनी सोच सकारात्मक रखें। समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय– अगर आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो उसमें सफलता मिलने की भी उचित संभावना है। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की योजनाओं पर विचार करें। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव– घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य– नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग– पीला
भाग्यशाली अंक– 9

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, फिलहाल उनको स्वीकार करते रहें। जीवन में बदलाव करने के लिए हर एक अनुभव आपके लिए जरूरी है, ये बात समझ आएगी। जीवन को देखने का नजरिया सकारात्मक होगा। आपकी सोच में आ रहे बदलाव की वजह से आप से जुड़े लोगों को भी सकारात्मकता महसूस हो सकती है।
करियर : विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। पढ़ाई पर ध्यान देते रहें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी कोई निर्णय गलत हो सकता है। इस बात का एहसास होगा, लेकिन इसे बदलने का मौका भी मिलेगा।
हेल्थ : परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत रह सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 9
विज्ञापन


मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– दिन का कुछ समय अपने मनपसंद और महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिलेगी। पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
निगेटिव– युवा किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाकर रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फैसले भी गलत हो सकते हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी असमंजस की स्थिति में कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति इस समय सामान्य बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उसमें गति आएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।
लव– घर में सभी सदस्य अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य– किसी भी स्थिति में अपने ऊपर तनाव न हावी होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वर्ना स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 4


टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
जीवन संबंधी बड़ी अपेक्षाएं छोड़कर निजी भविष्य से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित बड़ा टारगेट न रखें। छोटे टारगेट हासिल करने के बाद आपका विश्वास बढ़ेगा। बड़े टारगेट संबंधी डर दूर करने की कोशिश करें। जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करते रहें।
करियर : आपके काम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। लोगों से मिली सूचनाओं पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर के साथ किसी वजह से बातचीत बंद हो सकती है।
हेल्थ : शरीर में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन न होने दें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह | Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थ |