• Wed. Feb 11th, 2026

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगाह रखने हेतु जनता के सहयोग से तोरवा क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Spread the love

मिशन सिक्योर सिटी के तहत देवरीखुर्द एवं लाल खदान में लगवाए गए 8 कैमरे

देवरीखुर्द और लालखदान में लगाए गए 4-4 सीसीटीवी कैमरे साथ ही मुल्कराज होटल के खराब सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया गया

बिलासपुर , 26 मई 2024 | बिलासपुर के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील है कि शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर कैमरे लगाने में पुलिस का सहयोग करें ताकि अपराधियों की निगरानी बढ़ाया जा सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके

जिले में अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों पर निगाह रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे )के द्वारा जनता के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा द्वारा जनता के सहयोग से देवरीखुर्द पुलिस चौकी के पास 4 नग सीसीटीवी कैमरे ,लालखदान में 4 नग सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए साथ ही मुल्कराज होटल के पास लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया गया ।

Leave a Reply