• Fri. Mar 13th, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर मुंगेली और बिलासपुर के लिए होंगे रवाना…..

Spread the love

रायपुर, 04 जून 2024 । लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार 4 जून को होगी। लोगों की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 11 की 11 सीटें जितने जा रही है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। ये बातें उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कही है।

बता दें कि, इस खास दिन पर उपमुख्यमंत्री साव मुंगेली और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री साव रायपुर स्थित सरकारी आवास से दोपहर 1:30 बजे मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:30 बजे मुंगेली भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद साव शाम 6 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे नेहरू चौक स्थित शासकीय कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से उपमुख्यमंत्री रात 11 बजे रायपुर आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply