• Fri. May 16th, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

शिव कुमार डहरिया ने हमेशा झूठ बोलने और भटकाने का किया काम : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस सरकार में सतनामी समाज के साथ हुई ज्यादती, भाजपा ने बढ़ाया समाज का मान-सम्मान : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर 13 जून 2024

अमृत टुडे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, शिवकुमार डहरिया ने हमेशा झूठ बोलने और भटकाने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार ने सतनामी समाज और बाबा गुरु घासी दास का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ देश में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का मान सम्मान बढ़ाया है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ क्या किया है, ये पूरा देश जानता है।

पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार में सतनामी समाज के साथ ज्यादती हुई है। शिवकुमार डहरिया की यह राजनीति है, वो लगातार समाज के साथ राजनीति करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रमाण दे दिया है कि आखिर कौन फेल हुआ और कौन पास हुआ है। आज छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ है और सरकार मजबूती से जनकल्याण और समाज कल्याण के काम कर रही है।

केंद्र से बड़ी राशि छत्तीसगढ़ को मिलने के सवाल पर कहा कि, भारत सरकार पहले भी छत्तीसगढ़ को मदद करती रही है। अभी बड़ी राशि 4761.30 करोड़ रुपए मिली है। इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने इस राशि के लिए छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close