• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

पुलिस चौकी मोहारा थाना –  डोंगरगढ जिला राजनांदगांव
लंबे समय से चल रहा था विवाद विद्युत लाइन काट दी थी आरोपियों ने

राजनांदगांव , 18 जून 2024

अमृत टुडे। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग आई. पी. एस. के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम निरीक्षक सी .आर. चंद्रा के मार्गदर्शन में तत्काल कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश में दिनांक 16. 6.2024 को प्रार्थी हरिलाल कुर्रे ग्राम शिवपुरी पुलिस चौकी मोहरा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में

आकर अपनी शिकायत दर्ज कराया जो जमीन विवाद और लड़ाई गाली गलौच से सम्बन्धित होने से मौके पे तस्दीक बाद अनावेदक के खिलाफ अपराध क्रमांक 240/24 धारा 294,506,323,34 139 विद्युत अधिनियम के तहत 04 आरोपियों

(1) कुशल लोधी ( 2) धनंजय लोधी (3) दुशासन लोधी (4) कोमल वर्मा

को दिनांक 17.06.2024 को रिमांड में माननीय कोर्ट डोंगरगढ भेजा गया। पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव एवम् समस्त टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply