• Wed. Feb 4th, 2026

प्राकृतिक आपदा होने पर टोल फ्री नंबर 1070 पर सम्पर्क करें…..

Spread the love

रायपुर, 20 जून 2024

अमृत टुडे। प्रदेश में किसी आपदा में जन समुदाय को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु टोल फ्री नंबर-1070 पर सूचित कर सहायता प्राप्त किया जा सकता है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा सी-डेक, तिरूवनंतपुरम एवं राज्य सरकार के सहयोग से ईआरएसएस डॉयल 1070- आपदा प्रबंधन आपातकालीन नम्बर संचालित किया जा रहा है।

जन समुदाय द्वारा उक्त नम्बर पर बाढ़, अग्नि दुर्घटना, आकाशीय बिजली दुर्घटना, सर्पदंश आदि में सहायता हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply