• Fri. May 8th, 2026
Spread the love

जनसेवा, राष्ट्र सेवा व समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु सतत समर्पित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

अमृत टुडे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 66वें जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत व लंबे जीवन की कामना की। PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं।

Leave a Reply

You Missed