• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

रायपुर, 21 जून 2024

अमृत टुडे । विधायक पुरन्दर मिश्रा योग भारती संस्थान एवं गुजरती स्कूल के तत्वधान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया | योग के पश्चात उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की योग को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाए | योग मानव जीवन से मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है | योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य को अलग अलग तरीको से लाभ मिलता है | योग भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से वैश्विक चेतना का विषय बनाया है।

आज पूरी दुनिया न सिर्फ योग दिवस मना रही है, बल्कि योग को दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा मान चुकी है।हमारा शरीर धर्म और कर्म का साधन है | शरीर स्वस्थ है, तो अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा किया जा सकता है | इसके लिए जरुरी है नियमित योग | आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार दिया था, भारत की एक अनूठी विरासत को विश्व के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को मान्यता दी गई |

यह वर्ष 2015 मे पहली बार मनाया गया, जिसको हमारे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व आज समस्त प्रदेश वासियो इस मना रहे है,इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, भाजपा स्वच्छता प्रकल्प के प्रदेश संयोजक संभु गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष गोरेलाल नायक सहित संस्थान एवं गुजराती स्कूल शिक्षकगण मौजूद रहे |

Leave a Reply

You Missed