• Mon. May 11th, 2026

योग दिवस की संध्या पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती…..

ByAmritToday

Jun 21, 2024 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##आयोग, ##करणी सेना, ##छत्तीसगढ़, ##रायपुर, #20वीं, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, #खबरछत्तीसगढ़, #खारुन गंगा महाआरती, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #दिवस, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रमुख यजमान, #महादेव घाट, #महादेव घाट रायपुर, #महादेव घाट रोड, #माँ खारुन गंगा महाआरती, #राजकुमार राठी, #लल्लू महाराज, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वीरेंद्र सिंह तोमर, #सनातनी हिन्दू, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

योग दिवस की संध्या पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती

दिनांक 21 जून 2024, शुक्रवार की संध्या को रायपुर के महादेव घाट पर करणी सेना एवं खारुन गंगा महाआरती महादेवघाट जनसेवा समिति द्वारा समिति के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में निरंतर क्रम में 20वीं बार बनारस की तर्ज पर एक बार पुनः अपनी दिव्यता के साथ संपन्न हुई खारुन गंगा महाआरती। उक्त महाआरती में समाजसेवक राजकुमार राठी जी की प्रमुख यजमान के रूप में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के आरंभ में रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक लल्लू महाराज ने अपने सुमधर भजनों द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।


तत्पश्चात् आरती का विधि पूर्वक संकल्प कराया गया एवं सभी ने एक स्वर में खारुन समेत भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ ली।


प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा वैदिक परंपरानुसार संपूर्ण विधि विधान से खारुन गंगा मैया एवं बाबा हटकेश्वर महादेव जी की आरती की गई। आरती के पश्चात् सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ खारुन मैया को दीप दान किया।
आरती के पश्चात् सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।


करणी सेना प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में होती आ रही यह खारुन गंगा आरती छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी है जिसमें प्रति माह बृहद संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है।


तोमर का यह कहना है कि यह आरती सनातनी हिन्दू बहनों भाइयों को एकजुट करने एवं सामान्य जनमानस में पर्यावरण की सफ़ाई के प्रति जागरुकता के प्रसार में महती भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

You Missed