• Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और तपस्या को कोई नहीं भूल सकता : उपमुख्यमंत्री सावलोकतंत्र सेनानियों का मुद्दा लोकसभा में उठाया, सरकार बनने के बाद बकाया सम्मान राशि मिली : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर, 27 जून 2024

अमृत टुडे । मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को आपातकाल (काला दिवस) के 49वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि, देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत पीड़ा सही है, जेल में यातनाएं सही है। उनके परिवारों को भी पीड़ा सहनी पड़ी। सेनानियों को जेल के अंदर और बाहर भी तकलीफ झेलनी पड़ी। इस संघर्ष को कोई नहीं भूल सकता है। लोकतंत्र सेनानियों की तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, आपके मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया, और राज्य में सरकार बनने के बाद आप लोगों को बकाया सम्मान राशि मिली, ये राशि मिलना छोटी बात है, लेकिन आपने जो त्याग किया है, उसे कोई नहीं भूल सकता है।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , आरएसएस मध्यक्षेत्र के क्षेत्र संघ चालक पूर्णेंदु सक्सेना , लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने , कैबिनेट के अन्य सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply