• Fri. Feb 6th, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा कार्यालय लोरमी में विधानसभा स्तरीय बैठक में हुए शामिल…..

Spread the love

छत्तीसगढ़ के साथ लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी हुई डबल : उपमुख्यमंत्री साव

केंद्र और राज्य के बाद नगरीय निकायों में भी बनानी है भाजपा सरकार : उपमुख्यमंत्री साव

लोरमी, 08 जुलाई 2024

अमृत टुडे । भाजपा कार्यालय लोरमी में रविवार को विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डबल इंजन की सरकार बनाने वाले सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, आप सब की मेहनत से लोरमी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार बनी है। इसी तरह सबकी जिम्मेदारी भी डबल हो गई है। हमें विकास के काम को निचले स्तर तक ले जाना है। लोगों की समस्याओं का समय पर निदान करना है। भाजपा की पहचान विकास के रूप में है। जबकि कांग्रेस सरकार पांच साल विकास कार्य नहीं कर पाई, इसलिए सत्ता से बाहर हो गई। उसकी पहचान विकास विरोधी की है।

साव ने कहा कि, अब नगरीय निकाय और पंचायत में भाजपा की सरकार बनानी है। इससे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से होगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में आप लोगों की अहम भूमिका रही है। अब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करना है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित किया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा संयोजक कोमल गिरी गोस्वामी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मानीय पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply