• Sun. Mar 22nd, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में किया छेरापहरा का रस्म…..

Spread the love

उपमुख्यमंत्री साव ने महाप्रभु से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना

बिलासपुर, 08 जुलाई 2024

अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और गांवों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। बिलासपुर में भी भव्य रथयात्रा निकाली गई। भक्तों ने रथ खींचकर महाप्रभु से आशीर्वाद लिया।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर रेलवे कॉलोनी स्थिति श्री जगन्नाथ मंदिर में छेरापहरा का रस्म की। साव ने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ में अच्छी फसल और प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

बता दें कि, बिलासपुर शहर में जगह-जगह महाप्रभु के रथ का स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply